Homeदेश विदेशमहाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति में सीट बंटवारे पर रामदास अठावले ने...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में महायुति में सीट बंटवारे पर रामदास अठावले ने कही ये बात

केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आरपीआई) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों मे सीट बंटवारे को लेकर अपना पक्ष रखा है.

आरपीआई केंद्र सरकार वाली एनडीए गठबंधन और महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन का हिस्सा है. हालांकि अभी तक महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में गठबंधन में आरपीआई को एक भी सीट नहीं मिली है.

एक बयान में रामदास अठावले ने कहा, “मैंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की है. मैंने उनको एक पत्र भी दिया है. रिपब्लिकन पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल रही है.”

अठावले ने कहा, “रिपब्लिकन पार्टी ईमानदार कार्यकर्ताओं की पार्टी है. हम जो भी फ़ैसले लेते हैं वह बड़े दिल से लेते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है. दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के लिए काम हो रहे हैं. इसलिए रिपब्लिकन पार्टी एनडीए और महायुति के साथ हैं.”

रामदास अठावले का कहना है, “हमने देवेंद्र फडणवीस को पत्र दिया है कि सीटों के बंटवारे के बारे में जो चर्चा हुई तो एक बार भी हमें नहीं बुलाया. हमने 21 जगहों की लिस्ट बावनकुले जी को दे दी थी. उसमें से 4-5 जगह रिपब्लिकन पार्टी को देने का फ़ैसला होना चाहिए.”

आरपीआई अध्यक्ष ने अपने बयान में कहा, “अभी दो-तीन दिन बाकी है. अभी तक रिपब्लिकन पार्टी को एक भी सीट नहीं मिल रही है.ये हमारी पार्टी और समाज के लिए एक बड़ा धक्का है.”

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि महायुति के नेताओं की आरपीआई की उपेक्षा करना ठीक नहीं है. आज देवेंद्र जी से बात हुई है. उन्होंने बीजेपी के कोटे की जो कालीना सीट है वो आरपीआई को देने का वादा किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular