Homeमनोरंजनरानी मुखर्जी की मर्दानी 3 रिलीज: फैंस कर रहे ज़बरदस्त रिव्यू शेयर

रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 रिलीज: फैंस कर रहे ज़बरदस्त रिव्यू शेयर

मुंबई: बॉलीवुड की पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर ‘मर्दानी’ फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म ‘मर्दानी 3’ आज थिएटर में रिलीज हो गई है। रानी मुखर्जी की इस पावरफुल वापसी को लेकर फैंस में पहले से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट थी। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से एडवांस बुकिंग्स भी अच्छी रही हैं। अब पहले दिन के फर्स्ट शो देखने वाले दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपने रिव्यू साझा करना शुरू कर दिए हैं।

‘मर्दानी 3’ का पहला रिव्यू

फिल्म देखने वाले कई दर्शकों ने इसे “मस्ट वॉच” और “इंटेंस क्राइम ड्रामा” बताया है। सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि फिल्म की सेकंड हाफ बेहद ग्रिपिंग है और कहानी शुरू से अंत तक ध्यान बनाए रखती है।

एक यूज़र ने लिखा:“अभी मर्दानी 3 देखी, 5 में से 3 स्टार। कहानी इंटेंस और बहुत रिलिवेंट है। क्राइम और जस्टिस की थीम पर टिकी हुई है। रानी मुखर्जी ने ज़बरदस्त परफॉर्मेंस दी है, स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी रियल और निडर लगती है। यह मर्दानी फ्रैंचाइज़ी की सबसे मज़बूत परफॉर्मेंस में से एक है।”

एक अन्य यूज़र ने फिल्म की एक्शन और इमोशनल क्लाइमेक्स की तारीफ की:“Raw action, gripping second half, strong emotional climax. Serious, impactful & PAISA WASOOL!”

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्शन ने भी फिल्म को पॉज़िटिव रिव्यू दिया और कहा:“#Mardaani3: POWERFUL. Intense. Relevant. Captivating… #RaniMukerji returns in top form, delivering a ferocious, no-holds-barred performance… A gripping battle of courage and justice.”

मर्दानी 3 की कहानी

इस बार शिवानी (रानी मुखर्जी) नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) में शामिल होती हैं और दो छोटी लड़कियों के अपहरण के मामले की जांच करती हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, मामला देशव्यापी ह्यूमन ट्रैफिकिंग नेटवर्क से जुड़ जाता है, जिसका नेतृत्व मल्लिका प्रसाद द्वारा निभाई गई अम्मा करती हैं।

फिल्म में जानकी बोडीवाला भी अहम भूमिका में हैं। कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है और फिल्म का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है। प्रोड्यूसर हैं आदित्य चोपड़ा, यश राज फिल्म्स बैनर के तहत।

RELATED ARTICLES

Most Popular