Homeदेश विदेशराहुल गांधी पर रवनीत सिंह बिट्टू का बयान, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

राहुल गांधी पर रवनीत सिंह बिट्टू का बयान, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने बीजेपी नेता और केंद्र सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को बिहार के भागलपुर में राहुल गांधी को “देश का सबसे बड़ा दुश्मन और आतंकवादी” कहा था.

उनके इस बयान पर प्रमोद तिवारी ने कहा, “शर्म आती है मुझे यह कहते हुए कि मोदी सरकार में इतना घटिया बयान देने वाला आदमी कैबिनेट मैं मौजूद है.”

रवनीत सिंह बिट्टू पर आरोप लगाते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा, “ये जयचंद की तरह हैं. उनको कुछ कीमत दे दो और गद्दारी करा दो. राहुल गांधी की दादी इंदिरा गांधी का शरीर छलनी हुआ था. राहुल गांधी के पिता के टुकड़े हो गए ताकि देश के टुकड़े ना हों. राहुल गांधी ने आतंकवाद की पीड़ा क्या होती है, इसे झेला है.”

रवनीत सिंह बिट्टू ने क्या कहा था

रविवार को बिहार के भागलपुर में रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा था, “राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं हैं. उन्होंने ज़्यादातर वक़्त देश के बाहर बिताया है. मेरे ख्याल से उनको देश से बहुत ज़्यादा प्यार नहीं है.”

बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर देश को बाँटने का आरोप भी लगाया.उन्होंने कहा, “वे सिखों को बाँटने की कोशिश कर रहे हैं. अगर देश का नंबर वन आतंकवादी कोई है जिसे पकड़ने के लिए इनाम होना चाहिए या जिसे देश का सबसे बड़ा दुश्मन कहना चाहिए.. वो आज राहुल गांधी हैं.”

RELATED ARTICLES

Most Popular