मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने शहर में हड़कंप मचा दिया। शहर के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ और हॉस्पिटल संचालक पर अपनी महिला मित्र के साथ अफेयर का आरोप लगा। डॉक्टर को अंदाजा भी नहीं था कि उनकी पत्नी, जो खुद डेंटिस्ट हैं, उनकी पोल सार्वजनिक रूप से खोल देंगी।
जानकारी के अनुसार, कुछ समय से डॉक्टर की संदिग्ध गतिविधियों पर पत्नी का शक बढ़ रहा था। बुधवार को जब डॉक्टर अपनी लग्जरी कार में महिला मित्र के साथ शहर के एक इलाके से गुजर रहे थे, तो पत्नी ने पीछा कर उनकी कार बीच सड़क पर रोक दी।
बीच सड़क ड्रामा
कार का दरवाजा खुलते ही पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखा। उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था। उन्होंने महिला मित्र को कार से बाहर खींचा और उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया। डॉक्टर साहब बीच-बचाव करते रहे, लेकिन महिला मित्र को पत्नी के चंगुल से छुड़ाने में नाकाम रहे।
वीडियो वायरल
यह पूरा हाईवोल्टेज ड्रामा वहां मौजूद राहगीरों ने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और शहर के सबसे रसूखदार डॉक्टर की सरेराह फजीहत बन गया है। घटना ने चिकित्सा जगत में भी हलचल मचा दी है।
