भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ऋषभ पंत ने भी अपना अर्द्धशतक पूरा कर लिया है.
चौथे दिन सरफ़राज़ खान का साथ देने आए ऋषभ पंत ने आक्रामक अंदाज़ में बैटिंग की और 56 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया. इस पारी में ऋषभ पंत ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए.
बेंगलुरु में खेले जा रहे टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऋषभ पंत चोटिल भी हो गए थे. जिस वजह से उनको पूरे दिन भर के लिए खेल से बाहर भी होना पड़ा था.
हालांकि चौथे दिन के खेल को बारिश की वजह से रोकना भी पड़ गया है.इससे पहले चौथे दिन का खेल शुरू होते ही क्रीज़ पर टिके सरफ़राज़ ख़ान ने भी आक्रामक बैटिंग करते हुए शुरुआती सत्र में ही अपना शतक पूरा किया.
यह सरफ़राज़ ख़ान के क्रिकेटिंग करियर का पहला शतक भी है. बारिश की वजह से खेल रोके जाने तक भारत ने तीन विकेट के नुक़सान पर 344 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम अब मेहमान न्यूज़ीलैंड से अब महज़ 12 रन ही पीछे रह गई है.
