बहराइच में हिंसा पर सीएम योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं. सीएम ने डीजीपी से बात कर के ताजा अपडेट लिया है. सूत्रों के अनुसार जरूरत पड़ने पर लखनऊ से सीनियर अफसर बहराइच भेजे जा सकते हैं. दूसरी ओर विधायक के मनाने पर मृतक राम गोपाल मिश्र के परिजन अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर को ले गए. सीएम से बात कर के विधायक परिजनों से मिलने आए और कार्रवाई का आश्वासन दिया.
बहराइच में हिंसा जारी है. हीरो गाड़ी की एजेंसी में आग लगा दी गई है. वहीं अस्पताल भी फूंक दिया गया. मौके पर पुलिस पहुंची है.
बहराइच पर यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय ने कहा कि बहाराईच में गोली चली है. पूरे राज्य में जंगल राज्य है. सीएम को इस्तीफा देकर मठ जाना चाहिये कभी अल्पसंख्यक को मारा जा रहा है. कभी अगड़ों को मारा जा रहा है.
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ये दुखद है कि दुर्गा पूजा विसर्जन पर लगातार पथराव हो रहा है, लेकिन योगी आदित्यनाथ और प्रशासन इसे काबू करने में जुटी है. सपा और कांग्रेस तो हमेशा से ऐसी घटनाओं पर अपनी राजनैतिक रोटियां सेकने में जुटे रहते हैं लेकिन देश की जनता बहकने वाली नहीं है.
