रिपोर्ट: अजयपाल यादव |
बदायूं। जिलेरिपोर्ट: अजयपाल यादव | के सहसवान तहसील क्षेत्र में पुश्तैनी कृषि भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित किसानों ने कुछ लोगों पर जमीन पर जबरन प्लॉटिंग करने, सरकारी पेड़ काटने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में किसानों ने सहसवान कोतवाली में सामूहिक शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ितों के अनुसार, मोहल्ला मुहीउद्दीनपुर स्थित गाटा संख्या 239 की पुश्तैनी जमीन पर कुछ लोग जबरन नींव भरकर प्लॉटिंग का कार्य कर रहे हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि कब्जे के दौरान खेत की मेड़ पर लगे सरकारी पेड़ों को काट दिया गया। साथ ही बिजली विभाग का एक खंभा भी कथित रूप से प्लॉट की सीमा में शामिल कर लिया गया। किसानों ने खतौनी समेत अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंपते हुए अवैध निर्माण तत्काल रुकवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हो गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी.
