बॉलीवुड के सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जहां उनकी नई फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर फैंस उत्साहित हैं, वहीं इससे पहले उनकी एक पुरानी हिट फिल्म ‘सनम बेवफा’ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है।
साल 1991 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन सावन कुमार टाक ने किया था। फिल्म में सलमान खान के साथ चांदनी, प्राण और डैनी डेन्जोंगपा भी नजर आए थे। महज 90 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने उस दौर में 14 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बड़ी सफलता हासिल की थी।
अब ‘सनम बेवफा’ 10 अप्रैल को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देश के कई शहरों जैसे हैदराबाद, इंदौर और महाराष्ट्र के जलगांव में इसकी एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान ने अपने ही नाम ‘सलमान’ का किरदार निभाया था।
री-रिलीज के इस दौर में पुरानी फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे पहले ‘तेरे नाम’ जैसी फिल्मों ने भी दोबारा रिलीज होकर दर्शकों का ध्यान खींचा था।
हालांकि, 10 अप्रैल को ही Dacoit भी रिलीज हो रही है, जिसमें मृणाल ठाकुर और Adivi Sesh नजर आएंगे। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।
अब देखना होगा कि सलमान खान की क्लासिक फिल्म की वापसी दर्शकों को कितनी पसंद आती है और यह री-रिलीज में कितना धमाल मचाती है।
