Homeदेश विदेशअसम कांग्रेस को झटका: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा का इस्तीफा

असम कांग्रेस को झटका: पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा का इस्तीफा

असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भूपेन कुमार बोरा ने सोमवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस इस्तीफे के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

AIUDF ने कांग्रेस पर साधा निशाना

AIUDF नेता रफीकुल इस्लाम ने कहा कि भूपेन बोरा के इस्तीफे की बॉडी लैंग्वेज से लगता है कि वे बीजेपी में जाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी में बीजेपी के एजेंटों को ऊंचे पदों पर बैठा दिया गया है।

रफीकुल इस्लाम ने कहा, “भूपेन बोरा ने AIUDF से इसलिए नाता तोड़ा क्योंकि अगर कांग्रेस और AIUDF असम में मिलकर चुनाव लड़ते, तो बीजेपी की सरकार बनना मुश्किल हो जाती। कांग्रेस को मुस्लिम वोट पसंद हैं, लेकिन जब कोई मुस्लिम नेता आगे बढ़ता है, तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाता।”

इस्तीफे की वजह: नजरअंदाजी और हक का अभाव

PTI की रिपोर्ट के अनुसार, भूपेन बोरा ने खड़गे को लिखे अपने इस्तीफे के पत्र में कहा कि पार्टी नेतृत्व उन्हें इग्नोर कर रहा है और स्टेट यूनिट में उन्हें उनका उचित हक नहीं दिया जा रहा।

AIUDF विधायक अमीनुल इस्लाम ने कहा कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला है और भूपेन बोरा अपने निर्णय से एक धर्मनिरपेक्ष शक्ति को मजबूत करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा के बयान की भी उपेक्षा की।

मुख्यमंत्री से मुलाकात

इस्तीफे के बाद आज असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्व सरमा भूपेन बोरा से उनके घर पर मुलाकात करेंगे। इससे पहले कांग्रेस की ओर से उन्हें मनाने की कोशिश की गई थी, लेकिन सफलता नहीं मिली।कांग्रेस में अगले अध्यक्ष के तौर पर गौरव गोगोई के नाम पर चर्चा चल रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular