Homeमनोरंजनशाहिद कपूर की 'देवा' पहले दिन इतना कर सकती है कलेक्शन

शाहिद कपूर की ‘देवा’ पहले दिन इतना कर सकती है कलेक्शन

शाहिद कपूर ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता हुआ है. उनकी एक्टिंग के साथ लुक्स के लोग दीवाने हैं. शाहिद कपूर इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी फिल्म देवा सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. एक साल बाद शाहिद की फिल्म रिलीज हो रही है. देवा में शाहिद एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है. इसी वजह से फिल्म एडवांस बुकिंग से भी अच्छी कमाई कर रही है. आइए आपको बताते हैं कि देवा पहले दिन कितना कलेक्शन कर सकती है.

देवा में एक बार फिर लोगों को शाहिद का कबीर सिंह वाला एक्शन देखने को मिलने वाला है. इस फिल्म में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े अहम किरदार निभाती नजर आने वाली हैं. देवा के बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन को लेकर जानकारी सामने आई है.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक देवा पहले दिन 6.5-7 करोड़ का कलेक्शन कर सकती है. ये कलेक्शन वर्ड ऑफ माउथ पर भी डिपेंड करता है. अगर फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिलते हैं तो ये कलेक्शन और बढ़ सकत है. ट्रेड एनालिस्ट फिल्म के बज को लेकर बात कर रहे हैं. इस फिल्म का ऑडियन्स ग्रैंड वेलकम करने वाली है.

RELATED ARTICLES

Most Popular