फुमियो किशिदा के बाद जापान के अगले प्रधानमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक़ देश के पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा देश के नए प्रधानमंत्री होंगे.
शुक्रवार को जापान की सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) और देश का नेतृत्व करने के लिए शिगेरू इशिबा को चुना गया.
रॉयटर्स के मुताबिक़,मौजूदा सत्ताधारी एलडीपी के नेता शिगेरू इशिबा का प्रधानमंत्री बनना लगभग तय है. क्योंकि पार्टी का संसद के निचले सदन पर पूरा नियंत्रण है.
जापान की लोकतांत्रिक व्यवस्था में संसद के निचले सदन को काफ़ी शक्तिशाली माना जाता है.पहले और दूसरे दौर के मतदान में इशिबा ने आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को हराया था.
