कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में हर एपिसोड में कंटेस्टेंट नए खुलासे करते हुए नजर आ रहे हैं. इस शो में जहां एक तरफ कुछ घरवालों में दोस्ती बनती हुई नजर आ रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कई घरवालों के रिश्ते में खटास पैदा होती हुई दिख रही है. अरमान मलिक जबसे इस शो में आए हैं तब से वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में बने हुए हैं. वहीं अब हाल ही में शिवानी कुमारी ने खुलासा किया है कि जब वह उनके घर पर गई थी तो उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ था.
अरमान मलिक के घर हुआ था बुरा बर्ताव!
शिवानी कुमारी ने दावा किया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया जैसा कि अरमान की पत्नियों ने सोचा था, वह गांव से थी. शिवानी ने शो से पहले यूट्यूबर के घर जाने के बारे में याद करते हुए बताया, ‘ये जो सोचते हैं ना मेरे बारे में, हम छोटे से गांव से हैं, कुछ भी नहीं मेरे घर में. जब गए ना इनके घर पे तो भाभी ऐसे कह रही, ‘ए खाना डाल दे इसको’, मतलब गए हैं तुम्हारे घर में तो ऐसे व्यवहार करोगे. ‘मेरा मतलब है, मैं आपके घर आई थी और आपने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया.’
‘वो मेरे दिल में चुभती हैं चीजें’
उन्होंने आगे कहा, ‘वो मेरे दिल में चुभती हैं चीजें. अब इनको ये लगता है कि शिवानी यहां पे मेरे बराबर पे, मैंने महसूस किया है ये चीज कि अरमान भैया ऐसा सोचते हैं.’ शो के दौरान पौलमी दास से उनकी कई चीजों पर लड़ाई हुई. इसके बाद जब शिवानी ने पौलमी को धक्का दिया था तो शिवानी खुद गिर गई थी. तब अरमान ने कहा था कि शिवानी नाटक कर रही हैं. यहां तक कि अनिल कपूर ने इस बार वीकेंड का वार में शिवानी को कहा था कि तुम अटेंशन के लिए ये सब चीजें करती हो.
बता दें कि शिवानी उत्तर प्रदेश के कानपुर की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. शिवानी ने अपने जीवन में गरीबी को काफी करीब से देखा है. वे अब भी अपने परिवार के साथ गांव में ही रहती हैं. उनके पास कभी खाने तक के पैसे नहीं हुआ करते थे. लेकिन सोशल मीडिया ने उनकी लाइफ बदल दी. वहीं ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की बात करें तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए चंद्रिका दीक्षित उर्फ वड़ा पाव गर्ल, पौलमी दास, विशाल, मुनीषा, शिवानी कुमारी एलिमिनेट हैं. ये शो रोजाना जियो सिनेमा ऐप पर रात 9 बजे स्ट्रीम होता है.
