बुधवार को भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने शतक जड़ा है.
उन्होंने 95 गेंदों पर शानदार चौके के साथ अपना शतक पूरा किया.
वहीं ख़राब फ़ॉर्म से जूझ रहे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी इस मैच में 55 गेंदों पर 55 रन बनाए.
इसी मैच में इससे पहले गिल वनडे में सबसे तेज़ (पारी के हिसाब से) 2500 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं.
तीन मैचों की इस सिरीज़ में टीम इंडिया 2-0 से आगे है. इंग्लैंड ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला लिया है.
