प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता के बाद शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा एक साझा बयान जारी किया गया।
इस बयान में बताया गया कि पीएम मोदी और ट्रंप ने रक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी मुद्दों पर चर्चा की। हालांकि, इस साझा बयान में एफ-35 लड़ाकू विमान का कोई उल्लेख नहीं किया गया।
हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रपति ट्रंप ने एफ-35 लड़ाकू विमान की बात की और घोषणा की कि अमेरिका भारत को अत्याधुनिक एफ-35 विमान देगा।
बयान में यह भी कहा गया कि दोनों देशों ने अमेरिका-भारत प्रमुख रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने के लिए एक दस-वर्षीय फ्रेमवर्क पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी ने 2030 तक भारत-अमेरिका व्यापार को दोगुना करने की योजना साझा की। इसके अलावा, मुंबई हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को भारत को प्रत्यर्पित करने का वादा भी डोनाल्ड ट्रंप ने किया।
