Homeउत्तर प्रदेशSIR और ECINET प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग, राष्ट्रपति...

SIR और ECINET प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर। समाजवादी युवजन सभा, कानपुर महानगर के महानगर अध्यक्ष एवं अधिवक्ता अर्पित त्रिवेदी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और ECINET/मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकारों की सुरक्षा के साथ ही पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।

ज्ञापन में कहा गया कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना और बिना उचित कारण किसी मतदाता का नाम नहीं हटाया जाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

ज्ञापन में SIR तथा मतदाता पंजीकरण और संशोधन की डिजिटल प्रक्रिया को लेकर कथित विसंगतियों  पारदर्शिता से जुड़े सवालों का उल्लेख किया गया। साथ ही मतदाता रिकॉर्ड में कथित अनियमितताओं, सत्यापन संबंधी नोटिस और डिजिटल प्रक्रिया से जुड़ी शिकायतों की जांच की मांग उठाई गई।

अर्पित त्रिवेदी ने मांग की कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह तरीके से संचालित की जाए। साथ ही पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त की जांच की मांग के साथ उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गई।

इस दौरान पिंटू ठाकुर, दीपा यादव, विकास वर्मा, मुकेश गुप्ता, केशव यादव, संगीता देवी, बाबू अली, प्रवीण मिश्रा, सुकांत शर्मा, आदित्य सिंह, मनीष यादव, राहुल यादव और सुधांशु पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular