Homeउत्तर प्रदेशहमीरपुर में जहरीला पदार्थ खिलाने से परिवार के 5 लोगों की हालत...

हमीरपुर में जहरीला पदार्थ खिलाने से परिवार के 5 लोगों की हालत गंभीर, बहू ने भी खाया जहर

रिपोर्ट -अंकित पाण्डेय

हमीरपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ललपुरा थाना क्षेत्र के बजेहटा गांव में अज्ञात कारणों के चलते एक बहू ने कथित तौर पर परिवार के चार लोगों को जहरीला पदार्थ खिला दिया। घटना की जानकारी सामने आते ही गांव में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि मामला खुलता देख बहू ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिवार के सभी पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) छानी पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल जहरीला पदार्थ खिलाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। ( यशपाल सिंह, CO सरदार)

 

RELATED ARTICLES

Most Popular