Homeउत्तर प्रदेशकानपुर दक्षिण में भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को दिया अंतिम...

कानपुर दक्षिण में भाजपा ने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

रिपोर्ट – अभिषेक मिश्रा 

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण की ओर से आयोजित किए जा रहे सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय में बैठक हुई। जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कानपुर दक्षिण के अंतर्गत आने वाले तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कम से कम 10-10 प्रमुख स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए स्थान, समय और तिथि निर्धारित करते हुए पार्षदों एवं पार्टी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं।

पार्टी के अनुसार, नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से आम लोगों तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े संदेश पहुंचाए जाएंगे। कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा गया।

जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रमों का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को इन अभियानों से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संपन्न कराने की अपील की।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए कार्यक्रमों की सफलता के लिए जुटें।

बैठक में जिला महामंत्री गणेश शुक्ला, जसविंदर सिंह, अखिलेश वाजपेई, विद्या वर्मा, आरती गौतम, एस. शर्मा, निक्कू, मनीष मिश्रा, शालू कनौजिया और आलोक यादव सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular