केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है. वहीं 200 से अधिक लोग अब भी लापता हैं.
वायनाड में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात हुए भूस्खलन से इलाके में भारी नुकसान हुआ है. अभी तक मरने वालों की संख्या 196 हो गई है.
भूस्खलन में मरने वालों में 87 पुरुष, 81 महिलाएं और 28 बच्चे शामिल हैं. सीएचसी मेप्पडी में सबसे ज्यादा 134 शवों को रखा गया है जिसमें 54 पुरुष, 59 महिला और 21 बच्चे शामिल हैं
89 घायलों का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 173 लोगों को अस्पताल से घर भेजा जा चुका है.
वायनाड में 92 राहत शिविरों की स्थापना की गई है जिसमें 9428 लोगों को रखा गया है. चूरामाला में नौ राहत शिविर स्थापित किए गए हैं जिसमें 1571 लोगों को रखा गया है.
गुरुवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने वायनाड का दौरा कर पीड़ितों से मुलाकात की थी.
