Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में भव्य शुभारंभ, योगी बोले— सनातन की शक्ति से जगमगा रहा...

लखनऊ में भव्य शुभारंभ, योगी बोले— सनातन की शक्ति से जगमगा रहा भारत

लखनऊ। ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश’ के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का केंद्र बन चुका है।

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश का यह गौरव है कि सब कुछ आज यहां विद्यमान है—काशी की जीवंतता, अयोध्या की मर्यादा, मथुरा वृन्दावन की भक्ति और प्रयागराज की समरसता पूरे देश को अपनी ओर आकर्षित करती है।”

मुख्यमंत्री ने देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत की सनातन आस्था निरंतर लोगों को जोड़ती रही है—

  • महाकालेश्वर मंदिर का आध्यात्मिक आकर्षण
  • केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम की दिव्यता
  • रामेश्वरम का पवित्र धाम

उन्होंने कहा कि “यह भारत के सनातन की आस्था है, जो निरंतर प्रवाहित हो रही है और यही भारत का गौरव है।”

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बताया कि इस गौरव का अनुभव कराने के लिए उत्तर प्रदेश से लगभग एक हजार श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन श्रद्धालुओं को विदा करते हुए उन्हें विशेष संतोष की अनुभूति हो रही है, क्योंकि उनके दर्शन का पुण्य सभी को प्राप्त होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular