Homeउत्तर प्रदेशलखनऊ में शुभारंभ कार्यक्रम — योगी आदित्यनाथ का संबोधन

लखनऊ में शुभारंभ कार्यक्रम — योगी आदित्यनाथ का संबोधन

लखनऊ। ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा उत्तर प्रदेश’ के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित करते हुए कहा कि सनातन आस्था पर इतिहास में कई बार आक्रमण हुए, लेकिन इसे कभी डिगाया नहीं जा सका।

उन्होंने कहा कि “500 वर्ष पहले जिन आक्रांताओं ने राम मंदिर को अपमानित करने और हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात करने का प्रयास किया, वे हमारी आस्था को समाप्त नहीं कर पाए। जिन्होंने आस्था पर प्रहार किया, आज उनका नाम लेने वाला भी नहीं है, जबकि सनातन की आस्था आज भी आकाश की तरह ऊंचाइयों पर विद्यमान है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

  • अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण पूर्ण हो चुका है और वहां केसरिया ध्वज लहरा रहा है।
  • काशी विश्वनाथ कॉरिडोर और माँ विंध्यवासिनी धाम का भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना है।

उन्होंने कुंभ मेला का उल्लेख करते हुए कहा कि “प्रयागराज की धरती पर आयोजित महाकुंभ और 2019 का कुंभ यह दर्शाता है कि विश्व में सांस्कृतिक आयोजन किस स्तर पर और किस अनुशासन के साथ किए जा सकते हैं। आज महाकुंभ वैश्विक सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन चुका है।”मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सांस्कृतिक विरासत, आस्था और परंपरा के संरक्षण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश आज इन मूल्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular