Homeउत्तर प्रदेशसपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव बाराबंकी से गिरफ्तार, लखनऊ एसटीएफ की...

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव बाराबंकी से गिरफ्तार, लखनऊ एसटीएफ की कार्रवाई

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता Manoj Yadav को लखनऊ एसटीएफ ने बाराबंकी से हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई सफदरगंज थाना क्षेत्र में की गई।

तीन दिन से लापता थे सपा नेता

बताया जा रहा है कि मनोज यादव पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब थे। उनकी पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच एसटीएफ की टीम ने उन्हें बाराबंकी से हिरासत में ले लिया।

मेडिकल जांच के बाद लखनऊ रवाना

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ टीम ने बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में उनका मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच टीम उन्हें लखनऊ लेकर रवाना हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के समय मनोज यादव के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। हालांकि, इस मामले में एसटीएफ ने अभी तक गिरफ्तारी की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

राजनीतिक हलचल तेज

हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी के बाद बाराबंकी से लेकर राजधानी लखनऊ तक राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज है।

RELATED ARTICLES

Most Popular