Homeक्राइमतेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, केस दर्ज कर जांच...

तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ के सआदतगंज इलाके में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़े लोगों को रौंद दिया। हादसे में 5 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

बता दे कि सआदतगंज के चोर घाटी पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह करीब 8.30 बजे तेज रफ्तार स्विफ्ट कार UP 32 CK 5123 ने राहगीरों को टक्कर मार दी। जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए केजीएमयू ट्रामा सेंटर भेजा गया।

घायलों में वादा हरदोई के रहने वाले मूलचंद (25), बर्फखाना ठाकुरगंज के रहने वाले नरेंद्र सिंह (35), माल के रहने वाले किशोरी लाल (45), पिसावा सीतापुर के रहने वाले पवन कुमार (22), सआदतगंज के रहने वाले इमरान खान (31) हैं। सभी के परिजनों को सूचना देकर पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular