Homeदेश विदेशसूरत में गणेश पंडाल पर पथराव की घटना, गुजरात के गृह मंत्री...

सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव की घटना, गुजरात के गृह मंत्री ने क्या कहा

गुजरात के सूरत शहर में गणेश पंडाल पर पथराव की घटना पर राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने प्रतिक्रिया दी है.

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, “सूरत शहर के सैय्यदपुरा इलाके में छह लोगों ने गणपति पंडाल पर पत्थर मारे. पुलिस ने इन सभी छह लोगों को गिरफ़्तार कर लिया है. इनको बहकाने वाले सभी 27 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ़्तार किया है.”

यह घटना रविवार रात की बताई जा रही है.

सूरत के पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत ने कहा, “रात को हुई घटना में गणेश पंडाल में कुछ छोटी उम्र के लड़कों ने पत्थर मारा था. पुलिस ने तुरंत उनको वहां से हटाया.”

पुलिस कमिश्नर ने कहा, ”उसी दौरान लोगों की भीड़ जमा हुई और मामला बिगड़ना शुरू हुआ. आमने-समाने से पत्थरबाज़ी हुई. इस दौरान पुलिस वालों को भी चोट लगी. स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़ी और लाठी चार्ज भी किया.”

सूरत पुलिस कमिश्नर ने कहा- इस स्थान पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है. हमने इस घटना में कई सारे लोगों को पकड़ा है. हमारे पास सीसीटीवी फुटेज़ भी मौजूद है. साथ ही अलग-अलग सोर्स से हमारे पास वीडियो सुबूत हैं जिनके आधार पर पुलिस असली अभियुक्तों को पकड़ेगी और उन पर सख्त कार्रवाई करेगी.

RELATED ARTICLES

Most Popular