Homeउत्तर प्रदेशप्रयागराज में छात्रों ने किया प्रदर्शन, जानें क्या है वजह

प्रयागराज में छात्रों ने किया प्रदर्शन, जानें क्या है वजह

उत्तर प्रदेश में पीसीएस-प्री और आरओ-एआरओ (समीक्षा अधिकारी) की परीक्षा एक ही दिन में आयोजित होने पर छात्रों का प्रदर्शन तेज़ हो गया है. सोमवार को छात्रों ने प्रयागराज में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया.

छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर प्रयागराज के डीसीपी अभिषेक भारती ने कहा, “उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय पर कुछ छात्र आए हैं, जो कि अपनी बात रखना चाहते हैं. सभी छात्रों को समझा बुझाकर पहले से तय धरनास्थल पर जाने का अनुरोध किया जा रहा है.”

प्रयागराज के डीएसपी ने कहा, “काफ़ी छात्र वहां चले भी गए हैं. जो भी छात्र यहां आ रहे हैं, उनसे कहा जा रहा है कि वे धरना स्थल पर शांतिपूर्वक और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें. उनकी बात को सुना भी जाएगा और ऊपरी स्तर तक उठाया भी जाएगा.”

इसी मुद्दे को लेकर कुछ दिन पहले छात्रों ने दिल्ली में भी एक विरोध प्रदर्शन किया था.समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे पर एक पोस्ट की है. अपनी पोस्ट में अखिलेश ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों का एक वीडियो साझा किया है. वीडियो में छात्रों को भागते हुए देखा जा सकता है.

RELATED ARTICLES

Most Popular