महाराष्ट्र की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एनसीपी और पवार परिवार की अंदरूनी सियासत के बीच सुनेत्रा पवार को उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने का फैसला अंतिम रूप ले लिया गया है। राजभवन में शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।
सुनेत्रा पवार को मिलेंगे ये विभाग
सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री बनने के बाद सुनेत्रा पवार को खेल विभाग और राज्य उत्पादन शुल्क विभाग की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।वहीं, अजित पवार का वित्त विभाग फिलहाल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास ही रहेगा। इसका मतलब है कि आने वाला बजट फडणवीस ही पेश करेंगे।
फडणवीस पेश करेंगे महाराष्ट्र का बजट
राज्य का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। राजनीतिक हलचल के बीच यह तय हो गया है कि इस बार बजट देवेंद्र फडणवीस ही पेश करेंगे।
एनसीपी विलिनीकरण पर गुट में नाराजगी
एनसीपी के विलिनीकरण को लेकर पार्टी में असंतोष भी देखने को मिल रहा है।
-
अजित पवार के विधायक और मंत्री विलिनीकरण के पक्ष में नहीं हैं।
-
खासकर सुप्रिया सुले को लेकर गुट में नाराजगी है।
-
शरद पवार की पार्टी से बातचीत जारी है, लेकिन विलिनीकरण पर अब पूरी तरह से विरोध कम नहीं हुआ है।
राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह
-
राज्यपाल आचार्य देवव्रत शाम 4 बजे मुंबई पहुंचेंगे।
-
सुनेत्रा पवार का शपथ ग्रहण समारोह शाम 5 बजे शुरू होगा।
-
यह समारोह महज 10 मिनट का होगा और फिलहाल केवल एजेंसियों को ही एंट्री दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा देंगी। इसके बाद दोपहर में उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा और शाम को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली जाएगी।
