Homeदेश विदेशप्रज्वल रेवन्ना की ज़मानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया ख़ारिज

प्रज्वल रेवन्ना की ज़मानत याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया ख़ारिज

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को प्रज्वल रेवन्ना की जमानत की मांग वाली याचिका को ख़ारिज कर दिया.प्रज्वलरेवन्ना रेप और यौन उत्पीड़न जैसे मामलों में फ़िलहाल जेल में है.न्यायमूर्ति बेला एम. त्रिवेदी और सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने इस मामले की सुनवाई की.

रेवन्ना की ओर से पेश सीनियर वकील मुकुल रोहतगी ने तर्क दिया कि शिकायत में धारा 376 आईपीसी (बलात्कार) के अपराध का उल्लेख नहीं किया गया था.मुकुल रोहतगी ने तर्क दिया कि प्रज्ज्वल के ख़िलाफ़ दायर की गई शिकायत धारा 376 के मुद्दे पर बात नहीं करती है.

इससे पहले 21 अक्तूबर को कर्नाटक उच्च न्यायालय ने रेवन्ना की नियमित ज़मानत और अग्रिम ज़मानत की याचिकाओं को ख़ारिज कर दिया था.

RELATED ARTICLES

Most Popular