मंकीपॉक्स ने भारत में भी दस्तक दे दी है. देश में पहला मंकी पॉक्स या एमपॉक्स का संदिग्ध केस पाया गया है.कहा जा रहा है कि हाल ही में विदेश से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण पाए जाने के बाद उसे अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है.
बता दे कि व्यक्ति का ब्लड टेस्ट किया गया है और केस की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस शख्स की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी शुरू कर दी है ताकि ये पता लगाया जा सके कि इस संदिग्ध मरीज के संपर्क में कितने और कौन कौन से लोग आ चुके हैं. हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश मंकीपॉक्स से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन फिर भी जनता को इसके लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी होना जरूरी है.
क्या है मंकीपॉक्स और इसके लक्षण
आपको बता दें कि WHO 14 अगस्त को मंकी पॉक्स को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर चुका है और अमेरिका औऱ यूरोप में इसके कई मामले सामने आ चुके हैं. आपको बता दें कि मंकी पॉक्स वायरस से फैलने वाली बीमारी है जो एमपॉक्स वायरस के जरिए जानवरों से होते हुए इंसानों में फैलती है.मंकीपॉक्स से संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार आता है.
इसके शुरुआती लक्षणों में तेज बुखार के बाद सिर में तेज दर्द होता है.मांसपेशियों में दर्द होता है. व्यक्ति को थकान और कमजोरी महसूस होती है. शरीर पर दाने निकल आते हैं और त्वचा पर लाल चकत्ते दिखने लगते हैं. शरीर पर निकलने वाले दानों में पानी भर जाता है.
