Homeउत्तर प्रदेशस्वामी राम विशाल दास का कैराना सांसद इकरा हसन पर विवादित बयान,...

स्वामी राम विशाल दास का कैराना सांसद इकरा हसन पर विवादित बयान, वीडियो वायरल

शामली, गौरी शंकर गौशाला के स्वामी राम विशाल दास जी महाराज का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वामी राम विशाल दास महाराज ने सपा सांसद इकरा हसन को लेकर ऐसा भाषण दिया, जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो के अनुसार यह घटना जनपद शामली के कंडेला गांव में 31 जनवरी को हुई थी।

क्या कहा स्वामी राम विशाल दास ने?

जानकारी के मुताबिक, महाराज कंडेला गांव में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब सांसद इकरा हसन हिंदू गुर्जरों के बीच वोट मांगने पहुंची थीं, तो उन्होंने खुद को “समाज की बेटी” बताते हुए वोट मांगे।

स्वामी राम विशाल दास ने कहा:”जब इकरा हसन वोट के लिए अपने आप को गुर्जर बताती हैं, तो मैं कहना चाहता हूं कि इकरा हसन आएं और कंडेला के किसी गुर्जर युवक से शादी करें। क्या भाईचारा केवल वोट तक सीमित रहेगा या रिश्तेदारी में भी बदलेगा?”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर सांसद इकरा हसन किसी गुर्जर से शादी कर लें तो उन्हें तीन तलाक के टॉर्चर से भी राहत मिल सकती है।

वायरल वीडियो और सोशल मीडिया रिएक्शन

वीडियो की लंबाई लगभग 51 सेकंड है, जिसमें स्वामी राम विशाल दास महाराज सांसद इकरा हसन पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर महाराज और सांसद दोनों की जमकर आलोचना हो रही है।

विशेष रूप से ध्यान देने वाली बात यह है कि सपा सांसद इकरा हसन पर अक्सर हिंदू संगठनों और विभिन्न कार्यक्रमों में निशाना साधा जाता रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular