Homeखेल कूदटी-20 वर्ल्ड कप: अफ़ग़ानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से...

टी-20 वर्ल्ड कप: अफ़ग़ानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को सात विकेट से हराया, न्यूज़ीलैंड हुआ बाहर

टी-20 वर्ल्ड कप में अफ़ग़ानिस्तान पापुआ न्यू गिनी को हरा कर दूसरे राउंड में पहुंच गया है.

अफ़ग़ानिस्तान ने सात विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के बाद न्यूज़ीलैंड का टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को 19.5 ओवर महज 95 रनों पर समेट दिया था.

बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरी अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 15.1 ओवर में 101 रन बना कर जीत हासिल कर ली.

अफ़ग़ानिस्तान इस जीत के बाद वेस्टइंडीज के साथ ग्रुप सी से सुपर-8 में क्वालिफाई करने के दूसरे दौर में पहुंच गया है. दूसरी ओर न्यूज़ीलैंड, युगांडा और पापुआ न्यू गिनी बगैर कोई जीत हासिल किए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular