Homeखेल कूदटी-20 वर्ल्ड कप: पिछले वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचा न्यूज़ीलैंड इस...

टी-20 वर्ल्ड कप: पिछले वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक पहुंचा न्यूज़ीलैंड इस बार कैसे बाहर हुआ

पापुआ न्यू गिनी पर अफ़ग़ानिस्तान की जीत के साथ न्यूज़ीलैंड टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है.

त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए मैच में अफ़ग़ानिस्तान ने पापुआ न्यू गिनी को 19.5 ओवर में महज 95 रनों पर समेट दिया था.

बाद में बल्लेबाजी के लिए उतरी अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 15.1 ओवर में 101 रन बना कर जीत हासिल कर ली. इस जीत की वजह से न्यूज़ीलैंड का विश्व कप का सफर थम गया.

वर्ल्ड कप में केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूज़ीलैंड की शुरुआत काफी खराब रही. अपने पहले ही मैच में ये टीम अफ़ग़ानिस्तान से 84 रनों के भारी अंतर से हार गई.

इसके बाद वेस्टइंडीज ने भी न्यूज़ीलैंड को 13 रन से हरा दिया. अब न्यूज़ीलैंड की टीम ग्रुप सी में -2.425 रन रेट के साथ सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है. युगांडा और पापुआ न्यू गिनी भी बगैर कोई जीत हासिल किए टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

RELATED ARTICLES

Most Popular