बिहार के अररिया में 12 करोड़ की लागत से तौयार हुआ पुल उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हो गया है. ये पुल अररिया जिले के सिकटी में बकरा नदी पर बनाया गया था. पड़रिया पुल का काम अभी चल रही रहा था. सालों से लोगों को इसका इंतजार था. बताया जा रहा है कि 12 करोड़ की लागत से बन रहे पड़रिया पुल का तीन पाया नदी में समा गया है. यह पुल जिले के सिखटी प्रखंड और कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ने वाला था.
