Homeउत्तर प्रदेशयूपी विधानसभा में अध्यक्ष के मज़ाकिया अंदाज ने सबको हँसा दिया, जानें...

यूपी विधानसभा में अध्यक्ष के मज़ाकिया अंदाज ने सबको हँसा दिया, जानें ऐसा क्या हुआ

लखनऊ में चल रहे यूपी विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अध्यक्ष सतीश महाना ने ऐसा बयान दे दिया कि पूरा सदन हँसी से गूंज उठा। उन्होंने स्वतंत्र देव सिंह का परिचय देते हुए मजाकिया अंदाज में उनका पुराना नाम ‘कांग्रेस सिंह’ बता दिया। यह सुनते ही सदन में ठहाके लग गए और खुद मंत्री भी मुस्कुराते नजर आए।

सदन में हुआ क्या

अध्यक्ष महाना ने बताया कि स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी के टिकट पर वर्तमान विधान परिषद में तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने उनके जन्म, शिक्षा और राजनीतिक पृष्ठभूमि का जिक्र किया और मज़ाकिया अंदाज में कहा कि उनका एक नाम ‘कांग्रेस सिंह’ भी है।

स्वतंत्र देव सिंह ने खुद भी इस पर हँसी रोक नहीं पाए और बताया कि यह नाम पहले था। इसके बाद सदन का माहौल हल्का और खुशनुमा बना रहा और कार्यवाही सामान्य रूप से आगे बढ़ी।

सतीश महाना का अंदाज

सतीश महाना सदन में अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। हँसी-मज़ाक में बात रखने के साथ ही नाराजगी जताने में भी स्पष्ट रहते हैं। हाल ही में हंगामे के दौरान उन्होंने हेडफोन फेंककर सदन छोड़ दिया था। उनका यह अंदाज कई बार विधानसभा की कार्यवाही को चर्चा का विषय बना देता है।

स्वतंत्र देव सिंह कौन हैं?

स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति का जाना-माना चेहरा हैं। वह बीजेपी से जुड़े हैं और वर्तमान में राज्य सरकार में जल शक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री हैं।

उनका राजनीतिक सफर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से शुरू हुआ और फिर बीजेपी में सक्रिय राजनीति की। बताया जाता है कि उन्होंने 1986 में रिपोर्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका बचपन का नाम ‘कांग्रेस सिंह’ था, जिसे बीजेपी में शामिल होने के बाद बदलकर स्वतंत्र देव सिंह रखा गया। यही कारण रहा कि अध्यक्ष महाना ने सदन में उन्हें पुराने नाम से संबोधित कर माहौल हल्का कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular