Homeउत्तर प्रदेश“प्रदेश का परसेप्शन यूं ही खराब नहीं हुआ था”, विधानसभा में सीएम...

“प्रदेश का परसेप्शन यूं ही खराब नहीं हुआ था”, विधानसभा में सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा प्रहार

उत्तर प्रदेश विधानसभा में अभिभाषण पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की छवि अचानक खराब नहीं हुई थी, बल्कि पहले के आचरण और माहौल की वजह से ऐसा हुआ था।

सीएम योगी ने कहा, “यही वह व्यवहार था, जिससे बेटियां असुरक्षित महसूस करती थीं और व्यापारी अपना कारोबार समेटने को मजबूर होते थे।” उन्होंने सदन में हुए घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी झलक अभिभाषण के दौरान भी देखने को मिली, जिसे प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

गालिब का शेर पढ़कर साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मशहूर शायर Mirza Ghalib का शेर उद्धृत करते हुए कहा—
“उम्र भर मैं ये भूल करता रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ करता रहा।”
उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे का जवाब देगी और तथ्य सामने रखेगी।

9 साल की ‘समस्या से समाधान’ यात्रा

सीएम योगी ने अपनी सरकार के नौ वर्षों को “समस्या से समाधान” की यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण सरकार का भावी कार्यादेश होता है और उसी के अनुरूप नीतियां तय की जाती हैं।

उन्होंने गिनाईं प्रमुख उपलब्धियां:

  • हर घर शौचालय और जल की व्यवस्था

  • जरूरतमंदों को मुफ्त राशन

  • पहली बार सदन में आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत

  • बिना भेदभाव सभी नागरिकों को सशक्त बनाने का प्रयास

  • गुंडों और माफिया के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति

यूपी बना टॉप थ्री अर्थव्यवस्था वाला राज्य

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश आज देश की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेशवासियों की आकांक्षा थी कि सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य विकास में भी अग्रणी बने।

सीएम योगी ने कहा, “हमने साबित किया कि यूपी भी कर सकता है। विकास की नई परिभाषा गढ़ी गई है और आज उत्तर प्रदेश उत्सव प्रदेश के रूप में आगे बढ़ रहा है।”

RELATED ARTICLES

Most Popular