Homeखेल कूदचैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विजेता टीम को मिलेगी 19.45 करोड़ रुपये की...

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विजेता टीम को मिलेगी 19.45 करोड़ रुपये की इनामी राशि, आईसीसी ने की घोषणा

तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने शुक्रवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की पुरस्कार राशि का खुलासा किया।ICC की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, विजेता टीम को 22 लाख 40 हजार डॉलर (लगभग 19.45 करोड़ रुपये) की राशि मिलेगी। जबकि फाइनल में हारने वाली टीम को 11 लाख 20 हजार डॉलर (लगभग 9.72 करोड़ रुपये) मिलेंगे। सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 560,000 डॉलर (लगभग 4.86 करोड़ रुपये) दिए जाएंगे।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी, जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा। इसे दो ग्रुपों में बांटा गया है, जिसमें प्रत्येक समूह में चार-चार टीमें होंगी। मैच पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में खेले जाएंगे, हालांकि भारत के मैच पाकिस्तान में नहीं होंगे।यह याद दिलाते हुए कि 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular