बांग्लादेश में जोगेश्वरी काली मंदिर से चोरी की घटना सामने आई है. इस घटना में मंदिर को भेंट किया गया एक मुकुट भी चोरी हुआ है.
इस मुकुट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2021 में मंदिर को भेंट किया था. बांग्लादेश में भारतीय हाई कमीशन ने इस पूरी घटना पर अपनी आपत्ति ज़ाहिर की है.
भारतीय हाई कमीशन ने कहा है,” हम इस घटना पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हैं और बांग्लादेश की सरकार से यह अपील करते हैं कि जल्द से जल्द इस घटना की जांच की जाए.”
”साथ ही भेंट किए गए मुकुट को बरामद कर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए.”
साल 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की यात्रा के दौरान सत्खिरा स्थित काली जोगेश्वरी काली मंदिर को यह मुकुट भेंट किया था.
