मुंबई। आज यानी 24 फरवरी को बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक संजय लीला भंसाली अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता रणबीर कपूर की यादगार टिप्पणी भी लोगों के जहन में आती है, जब उन्होंने भंसाली को “पिछले चार दशकों का सबसे बेहतरीन डायरेक्टर” बताया था। रणबीर ने कई इंटरव्यू में खुलकर साझा किया कि भंसाली का उनके करियर और सोच पर कितना गहरा असर रहा है।
‘सांवरिया’ से शुरू हुआ रणबीर-भंसाली का सफर
रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से की थी। रणबीर के अनुसार, भंसाली के साथ काम करना एक कमाल का अनुभव होता है। भंसाली अपने एक्टर्स को उनके कंफर्ट जोन से बाहर निकालते हैं और उन्हें ऐसी परफॉर्मेंस देने के लिए प्रेरित करते हैं जो दिल को छू जाए और हमेशा याद रहे।
भव्य सिनेमा के मास्टर
संजय लीला भंसाली की फिल्मों की पहचान उनकी भव्यता, गहरे जज़्बात, दमदार एक्टिंग और यादगार म्यूजिक से होती है। उनकी फिल्मों में सिर्फ कहानी ही नहीं होती, बल्कि एक पूरा विज़ुअल एक्सपीरियंस देखने को मिलता है। सेट्स, कॉस्ट्यूम और हर छोटी डिटेल पर उनका नियंत्रण साफ दिखता है।
दिग्गजों की कतार में शामिल
भंसाली का नाम अक्सर राज कपूर, के. आसिफ और गुरु दत्त जैसे फिल्ममेकरों के साथ लिया जाता है। उन्होंने भारतीय कहानियों को बड़े और असली अंदाज में पेश करने का एक अलग ही लेवल सेट किया है। उनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल लेवल पर भी पहचान दिलाई है।
एक लिविंग लीजेंड
आज जब संजय लीला भंसाली अपना जन्मदिन मना रहे हैं, तो कहा जा सकता है कि वह सच में एक ‘लिविंग लीजेंड’ हैं। उनका सिनेमा केवल बॉक्स ऑफिस तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करता है। उनका विज़न और काम करने का तरीका उन्हें इंडस्ट्री में खास बनाता है।
