Homeदेश विदेशट्रंप के आलोचक मार्को रूबियो को नई अमेरिकी सरकार में शीर्ष पद...

ट्रंप के आलोचक मार्को रूबियो को नई अमेरिकी सरकार में शीर्ष पद मिलने की संभावना

अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन में मार्को रूबियो को अहम पद मिल सकता है. यह ऐसा फ़ैसला होगा जिसके बारे में किसी वक़्त सोचा भी नहीं जा सकता था.

मार्को रूबियो अपने राजनीतिक करियर में साल 2016 से लगातर आगे बढ़ रहे हैं. वो साल 2010 से अमेरिकी सीनेट के सदस्य हैं. वो साल 2016 में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रेस से दौरान से ही ट्रंप के बड़े आलोचक रहे हैं.

ट्रंप सार्वजनिक तौर पर उन्हें “लिटिल मार्को” कहा करते हैं, जबकि मार्को ट्रंप को “स्मॉल हैंड्स” कहते थे.बाद में मार्को और ट्रंप के रिश्ते बेहतर हो गए और मार्को ने ट्रंप के साथ उनका चुनाव प्रचार भी किया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 53 साल के मार्को रूबियो ट्रंप प्रशासन में विदेश मंत्री बनाए जा सकते हैं. यह अमेरिकी सरकार के शीर्ष पदों में शामिल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular