भारतीय घरों में Tulsi का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होता है। ऐसे में अगर आप अपने आंगन या बालकनी को सुंदर बनाना चाहते हैं, तो तुलसी के लिए स्टाइलिश और आकर्षक प्लांटर चुनना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यहां जानिए 4 ऐसे तुलसी प्लांटर डिजाइन, जो आपके घर की शोभा बढ़ा सकते हैं।
अगर आप रॉयल और एलिगेंट लुक चाहते हैं, तो मार्बल या पत्थर से बने तुलसी प्लांटर चुन सकते हैं। सफेद या ग्रे मार्बल में बने ये प्लांटर लंबे समय तक टिकाऊ होते हैं और इनमें ‘ॐ’ जैसे डिजाइन इन्हें और आकर्षक बनाते हैं।
ट्रेडिशनल मिट्टी तुलसी प्लांटर
घर को पारंपरिक लुक देने के लिए मिट्टी के तुलसी प्लांटर सबसे बेहतर विकल्प हैं। इनमें देसी नक्काशी और रंगीन पेंटिंग होती है, जो मंदिर जैसा फील देती है। साथ ही ये बजट-फ्रेंडली भी होते हैं।
वॉल माउंटेड तुलसी प्लांटर
छोटे घरों या फ्लैट्स के लिए वॉल माउंटेड प्लांटर एक स्मार्ट विकल्प है। इन्हें दीवार पर आसानी से लगाया जा सकता है और यह कम जगह में भी घर को सुंदर बनाते हैं।
सीमेंट तुलसी प्लांटर
सीमेंट से बने तुलसी प्लांटर मजबूत और टिकाऊ होते हैं। इन्हें आंगन या बालकनी दोनों जगह इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इन्हें अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज भी करा सकते हैं, जैसे ‘शुभ-लाभ’ या ‘ॐ’ डिजाइन के साथ।
