लखनऊ।लखनऊ स्थित लोक जीवन फाउंडेशन द्वारा हिंदी मीडिया सेंटर में आयोजित दो दिवसीय “आरोग्य पाक-शाला” का उद्घाटन आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस स्वास्थ्यवर्धक आयोजन का शुभारंभ पूर्व अपर महानिदेशक, पीआईबी (भारत सरकार) अरिमर्दन सिंह एवं देश के वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्यों के कर-कमलों द्वारा किया गया।
उद्घाटन अवसर पर प्रमुख रूप से वैद्य श्री पुनाराम पवार, वैद्य अन्नीलाल चौधरी, वैद्य भगवानदास कुशवाहा, वैद्य सीतू राजा एवं वैद्य केशवदास यादव उपस्थित रहे।
नाड़ी परीक्षण व आयुर्वेदिक जीवनशैली पर विशेष सत्र
इस अवसर पर आमंत्रित सभी वैद्याचार्य नाड़ी परीक्षण के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपने-अपने सत्रों के माध्यम से—
-
आयुर्वेदिक चिकित्सा
-
शुद्ध व संतुलित खानपान
-
जीवनशैली सुधार
-
जड़ी-बूटियों की पहचान एवं औषधीय उपयोग
जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यशाला में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से आए वैद्याचार्यों ने सहभागिता की और आमजन को पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों से अवगत कराया।
बड़ी संख्या में लोगों ने कराया नाड़ी परीक्षण
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में आगंतुकों ने नाड़ी परीक्षण कराया और आयुर्वेदिक औषधियों के सेवन से स्वास्थ्य में राहत का अनुभव भी साझा किया। लोगों ने इसे एक उपयोगी और प्रभावी पहल बताया।
जैविक उत्पादों की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
आरोग्य पाक-शाला परिसर में—
-
जैविक खाद्य पदार्थ
-
सहजन
-
मिलेट्स
-
दही
-
मल्टीग्रेन आटा
की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे आगंतुकों द्वारा अत्यधिक सराहा गया। इस दौरान जैविक उत्पादों की बिक्री भी की गई।
स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों का लिया गया आनंद
आगंतुकों और अतिथियों के लिए—
-
मल्टीग्रेन पकौड़ी
-
हर्बल चाय
-
कोदो की तहरी
जैसे स्वास्थ्यवर्धक व्यंजनों की व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया।
आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास: डॉ. राजेश वर्मा
लोक जीवन फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. राजेश वर्मा ने सभी वैद्याचार्यों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा—“इस प्रकार के आयोजनों से समाज को आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। स्वस्थ जीवन के लिए शुद्ध आहार और सही जीवनशैली अत्यंत आवश्यक है।”
कार्यक्रम में ये विशिष्ट अतिथि रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में—
-
श्रीमती सुमन गुप्ता (पूर्व सदस्य, भारतीय प्रेस परिषद)
-
श्री के. के. चौधरी (वरिष्ठ अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट)
-
डॉ. दया शंकर श्रीवास्तव (अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, कटिया–सीतापुर)
उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय शंकर, प्रिया वर्मा एवं राखी धीमान द्वारा किया गया।
स्वस्थ जीवन की दिशा में सार्थक पहल
दो दिवसीय यह आरोग्य पाक-शाला जनमानस को स्वस्थ जीवन, आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं जैविक खानपान के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल साबित हो रही है।
