लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। Fesca Films और Natraj Recording Studio के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दूसरी कराओके महफिल में वरिष्ठ प्रतिभाओं ने अपने सुरीले अंदाज से माहौल को संगीतमय बना दिया। Ice and Spice Restaurant में आयोजित इस कार्यक्रम में खासतौर पर 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
फेस्का फिल्म्स के निर्देशक Rajeev Prakash ने बताया कि यह आयोजन प्रतियोगिता नहीं, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपनी छिपी प्रतिभा को सामने ला सकें और सामाजिक रूप से सक्रिय रह सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाने का प्रयास है।
कार्यक्रम में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लॉटरी प्रणाली से प्रस्तुति क्रम तय किया गया। प्रत्येक प्रतिभागी को एकल या युगल रूप में दो बार प्रस्तुति का अवसर मिला, जबकि अंतिम चरण में एक प्रतिभागी को तीसरी बार प्रस्तुति देकर ‘कराओके महफिल सरताज’ की उपाधि दी गई। इस आयोजन में 20 प्रतिभागियों के साथ 10 अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन Pankaj Saxena ने किया, जबकि मंच के पीछे समन्वय की जिम्मेदारी Rakesh Srivastava ने संभाली। तकनीकी सहयोग में Nakul Srivastava की अहम भूमिका रही।
इस मौके पर फिल्म ‘लाल दाना’ के निर्देशक Rajesh Srivastava, कलाकार Devendra Modi, CSR Singh, Shashi Modi और Abha Prakash सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद सभी ने सामूहिक लंच का आनंद लिया।
अंत में हाई टी के साथ Pankaj Saxena ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अगले माह फिर से आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
