Homeदेश विदेशग़ज़ा की स्थिति पर यूएन की रिपोर्ट काफ़ी निराश करने वाली

ग़ज़ा की स्थिति पर यूएन की रिपोर्ट काफ़ी निराश करने वाली

ग़ज़ा में संयुक्त राष्ट्र की एक वरिष्ठ अधिकारी सेग्रिड काग का बीबीसी से कहना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस क्षेत्र में बेगुनाह लोगों को निराश किया है.

सेग्रिड काग ग़ज़ा में मानवीय सहायता और पुनर्निर्माण कार्यों की देख रेख कर रही हैं. वह इस क्षेत्र में नौ महीने पहले नियुक्त की गई थीं. उनको तत्काल ज़रूरत के आधार पर मानवीय मदद सुनिश्चित करने की ज़िम्मेदारी दी गई थी.

उन्होंने कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र को जो रिपोर्ट सौंपने वाली हैं, वो काफ़ी निराश करने वाली है.सेग्रिड काग ने ग़ज़ा की स्थितियों को एक आपदा बताया है. उन्होंने कहा कि हम ग़ज़ा के लोगों की बुनियादी ज़रूरतें भी पूरी नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में उनके मन में बेहतरी की उम्मीद और संभावनाएं पैदा करना बहुत दूर की बात है.

उन्होंने यह भी कहा कि ग़ज़ा काम करने के लिहाज से दुनिया की सबसे असुरक्षित जगहों में से एक है. सेग्रिड के मुताबिक़ युद्धविराम होने तक या बंधकों की रिहाई होने तक इस स्थिति में कोई भी सुधार आना बहुत मुश्किल है.

RELATED ARTICLES

Most Popular