Homeउत्तर प्रदेशUP Assistant Professor भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3155 अभ्यर्थी इंटरव्यू के...

UP Assistant Professor भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3155 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित

उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 910 पदों पर आयोजित असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

आयोग द्वारा जारी परिणाम के अनुसार कुल 39,192 अभ्यर्थियों ने लिखित पुनर्परीक्षा में हिस्सा लिया था, जिनमें से 3,155 उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए सफल घोषित किया गया है। अब चयन प्रक्रिया का अगला और अंतिम चरण इंटरव्यू होगा, जिसकी विस्तृत जानकारी जुलाई में जारी की जाएगी।

यह भर्ती विज्ञापन संख्या-51 के तहत प्रदेश के 330 अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में 33 विषयों के 910 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।

आयोग के उप सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार, लिखित पुनर्परीक्षा 18 और 19 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जहां अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

लिखित परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों की नजरें इंटरव्यू शेड्यूल पर टिकी हैं, जो अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular