Homeउत्तर प्रदेशपारदर्शिता का रोल मॉडल बना उत्तर प्रदेश, GeM पोर्टल से खरीद में...

पारदर्शिता का रोल मॉडल बना उत्तर प्रदेश, GeM पोर्टल से खरीद में देश में अव्वल

उत्तर प्रदेश ने पारदर्शी शासन और डिजिटल खरीद प्रणाली में एक नई मिसाल कायम की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य ने Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के माध्यम से खरीद में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है।

वित्त वर्ष 2025-26 में यूपी ने GeM पोर्टल के जरिए कुल 22,337 करोड़ रुपये की खरीद दर्ज की, जो अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल बनकर उभरा है। इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार ने भी यूपी की पारदर्शी खरीद नीति की सराहना की है।

नगर विकास विभाग सबसे आगे

राज्य के विभिन्न विभागों में नगर विकास विभाग ने सबसे अधिक 3606 करोड़ रुपये की खरीद कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों का स्थान रहा।

टॉप-10 राज्यों की सूची (GeM खरीद 2025-26)

उत्तर प्रदेश – 22,337 करोड़

गुजरात – 14,009 करोड़

महाराष्ट्र – 6,113 करोड़

दिल्ली – 4,278 करोड़

छत्तीसगढ़ – 3,935 करोड़

बिहार – 3,611 करोड़

मध्य प्रदेश – 2,900 करोड़

जम्मू-कश्मीर – 2,653 करोड़

झारखंड – 2,647 करोड़

असम – 2,494 करोड़

 समावेशी विकास की ओर बढ़ता यूपी

GeM पोर्टल पर खरीद में सिर्फ पारदर्शिता ही नहीं, बल्कि समावेशी भागीदारी भी तेजी से बढ़ी है:

महिला उद्यमियों की भागीदारी 467 करोड़ (2020-21) से बढ़कर 4755 करोड़ (2025-26)

SC/ST उद्यमियों की भागीदारी 54 करोड़ से बढ़कर 752 करोड़

स्टार्टअप्स की खरीद 261 करोड़ से बढ़कर 3203 करोड़

MSME सेक्टर की भागीदारी 3978 करोड़ से बढ़कर 27,235 करोड़

उत्तर प्रदेश के विक्रेताओं का GeM पोर्टल पर कारोबार भी तेजी से बढ़ा है, जो 2020-21 में 5770 करोड़ से बढ़कर 2025-26 में 42,654 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

कृष्ण मुरारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत सभी विभागों को GeM पोर्टल से खरीद के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और यूपी अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बना है।

RELATED ARTICLES

Most Popular