Homeउत्तर प्रदेशयूपी-जापान साझेदारी को नई उड़ान, लखनऊ में बनेगा नया रोडमैप

यूपी-जापान साझेदारी को नई उड़ान, लखनऊ में बनेगा नया रोडमैप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश और जापान के बीच आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक सहयोग को नई दिशा देने के लिए शुक्रवार को लखनऊ में जापानी प्रतिनिधिमंडल का अहम दौरा हो रहा है

प्रतिनिधिमंडल की राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट के साथ दिनभर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को लेकर बैठकों और सेक्टोरल सत्रों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जापानी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात सुबह **8:45 से 9:15 बजे तक 5, कालिदास मार्ग पर होगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल के सदस्य और जापानी छात्र प्रदेश की शिक्षा, उद्योग और सामाजिक विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं को करीब से समझेंगे।

 कृषि से वैश्विक बाजार तक बनेगा सहयोग का रोडमैप

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में **“From Farm Gate to Global Plate”** विषय पर सेक्टोरल सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें कृषि उत्पादों को बेहतर तकनीक, प्रोसेसिंग और बाजार व्यवस्था के जरिए वैश्विक बाजार तक पहुंचाने तथा जापान के साथ सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

इसके साथ ही **Japan Tourism** पर भी सेक्टोरल सत्र होगा, जिसमें पर्यटन क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच सहयोग और नए अवसरों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

हेल्थकेयर और Care Economy पर होगा मंथन

दोपहर से पहले **Japan-UP Healthcare & Care Economy Partnership** पर विशेष सत्र आयोजित होगा। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं, केयर इकोनॉमी, तकनीक और निवेश के क्षेत्र में जापान और उत्तर प्रदेश के बीच संभावित साझेदारी पर चर्चा की जाएगी।

जापानी तकनीक और यूपी के MSME नेटवर्क का होगा तालमेल

**Japan-UP MSME Partnership Forum** में जापानी तकनीक और उत्तर प्रदेश के विशाल MSME नेटवर्क के बीच सहयोग की संभावनाओं पर मंथन होगा। प्रदेश के ODOP उत्पादों, स्टार्टअप और स्थानीय उद्योगों को जापानी बाजार और तकनीकी विशेषज्ञता से जोड़ने पर भी जोर रहेगा।

जापानी मेहमानों को उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता और **ODOP से लेकर स्टार्टअप इकोसिस्टम** तक की उपलब्धियों से परिचित कराया जाएगा।

 अटल विद्यालय पहुंचेगा जापानी प्रतिनिधिमंडल

जापानी छात्रों का **अटल विद्यालय, मोहनलालगंज** दौरा भी कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा। सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक प्रस्तावित इस दौरे के दौरान जापानी विद्यार्थी उत्तर प्रदेश की नई शिक्षा व्यवस्था और विद्यालयी मॉडल को समझेंगे।

वहीं जापानी महिला प्रतिनिधियों को **1090 Women Helpline** की कार्यप्रणाली की जानकारी दी जाएगी। इससे महिला सुरक्षा और तकनीक आधारित सहायता व्यवस्था के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं को भी बल मिलने की उम्मीद है।

MoU एक्सचेंज से मजबूत होगी साझेदारी

यूपी-जापान संबंधों को संस्थागत आधार देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में **MoU एक्सचेंज** भी प्रस्तावित है। ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को लेकर यामानाशी के गवर्नर और उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के बीच बैठक भी होगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिनर के साथ होगा समापन

दोपहर बाद **रंग भारती** की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद शाम **3:30 से 4:35 बजे तक मुख्यमंत्री, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों का Valedictory Session होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस दौरान जापानी प्रतिनिधिमंडल और उद्यमियों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद **Networking Hi-Tea** का आयोजन होगा। दिनभर के कार्यक्रमों का समापन मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग पर शाम **7 से 9 बजे तक आयोजित डिनर** के साथ होगा।

यूपी और जापान के बीच प्रस्तावित यह संवाद निवेश, तकनीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, MSME और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भविष्य की साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण आधार तैयार कर सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular