मोहसिन रज़ा ने एक वीडियो संदेश जारी कर Board of Control for Cricket in India से उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी में चार टीमों को शामिल करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि करीब 25 करोड़ आबादी और 75 जनपदों वाले उत्तर प्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था में केवल एक टीम होने के कारण हजारों खिलाड़ियों को पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता।
मोहसिन रज़ा ने स्पष्ट किया कि Supreme Court of India की ओर से ऐसा कोई नियम नहीं है जो किसी राज्य से एक से अधिक टीमों के गठन पर रोक लगाता हो।
उनका कहना है कि यदि रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की चार टीमें बनाई जाती हैं, तो प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मौका मिलेगा। इससे सभी 75 जनपदों को समान प्रतिनिधित्व भी मिल सकेगा।
उन्होंने इस मांग को खिलाड़ियों के हित में जरूरी बताते हुए इसे खेल व्यवस्था में सुधार की दिशा में अहम कदम बताया। साथ ही प्रदेश के खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेल प्रेमियों से इस मुहिम में जुड़ने और समर्थन देने की अपील की।
मोहसिन रज़ा ने कहा, “हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी को उसका हक और मंच मिलना चाहिए, यही इस अभियान का उद्देश्य
