Homeउत्तर प्रदेशगौतमबुद्ध नगर में सेमीकंडक्टर हब की ओर बड़ा कदम, सीएम योगी बोले-...

गौतमबुद्ध नगर में सेमीकंडक्टर हब की ओर बड़ा कदम, सीएम योगी बोले- यूपी बनेगा इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट निर्माण का वैश्विक केंद्र

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में Amber और Ascent-K के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि सेमीकंडक्टर आज दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है और उत्तर प्रदेश को इसी क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश अब इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट निर्माण का नया हब बनने की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद और कंपोनेंट भारत पहले विदेशों से आयात करता था, अब उन्हें देश में ही बनाकर दुनिया के विभिन्न देशों को निर्यात करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और राज्य सरकार की आक्रामक औद्योगिक नीति के चलते उत्तर प्रदेश तेजी से मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में उभर रहा है।

सीएम योगी ने कहा कि कभी जिस जेवर क्षेत्र की पहचान जंगलराज से जोड़ी जाती थी, आज वही क्षेत्र “मंगलराज” का प्रतीक बन चुका है। बेहतर कानून व्यवस्था, निवेश-अनुकूल माहौल और मजबूत बुनियादी ढांचे के कारण वैश्विक कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि यदि किसी देश में आक्रामक रणनीति, समर्पण और आत्मानुशासन हो तो वह इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग का वैश्विक केंद्र बन सकता है। उन्होंने दक्षिण कोरिया का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत भी उसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अंबर ग्रुप और कोरिया सर्किट के संयुक्त उपक्रम (जॉइंट वेंचर) के माध्यम से उत्तर प्रदेश में यह महत्वपूर्ण निवेश किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के ऐतिहासिक संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कोरिया के इतिहास में यह मान्यता है कि वहां की रानी क्वीन हो, अयोध्या की राजकुमारी रत्ना थीं, जो समुद्री मार्ग से कोरिया पहुंची थीं।

इसी ऐतिहासिक संबंध को सम्मान देते हुए अयोध्या में क्वीन हो की स्मृति में एक पार्क का निर्माण कराया गया है। उन्होंने कहा कि कोरिया के राजदूत और प्रथम महिला भी इस ऐतिहासिक विरासत को लेकर भावुक होते हैं और भारत के साथ आत्मीय संबंध महसूस करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular