उत्तर प्रदेश ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में रिकॉर्ड प्रदर्शन करते हुए 3,47,729 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए हैं। इस दौरान राज्य की कुल स्थापित क्षमता 1161.756 मेगावाट तक पहुंच गई, जो ग्रीन एनर्जी की दिशा में प्रदेश की तेज प्रगति को दर्शाता है।
मार्च में बना रिकॉर्ड
पूरे साल में सबसे ज्यादा इंस्टॉलेशन मार्च 2026 में दर्ज किए गए, जहां 52,729 संयंत्र लगाए गए। इस एक महीने में ही 173.84 मेगावाट क्षमता जोड़ी गई, जो अब तक की सबसे बड़ी मासिक वृद्धि है।
पूरे साल दिखी लगातार बढ़ोतरी
अप्रैल 2025 में 15,836 इंस्टॉलेशन से शुरू हुआ यह सफर मई और जून में बढ़ते हुए जुलाई में 29,850 तक पहुंच गया। अगस्त और सितंबर में भी यह रफ्तार बरकरार रही। अक्टूबर में हल्की गिरावट के बाद नवंबर (30,894) और दिसंबर (31,164) में फिर तेजी आई।अंतिम तिमाही में जबरदस्त उछालजनवरी 2026 में 33,314
योजनाओं का बड़ा योगदान
UPNEDA के निदेशक इंद्रजीत सिंह के अनुसार, सब्सिडी योजनाओं और प्रभावी नीतियों की वजह से यह उपलब्धि हासिल हुई है। इससे उपभोक्ताओं को सस्ती और स्वच्छ बिजली मिल रही है।
देश में तेजी से उभरता अग्रणी राज्य
उत्तर प्रदेश PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana में भी नंबर वन राज्य बन गया है। अब तक प्रदेश में कुल 4,48,233 रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन हो चुके हैं, जिससे 1524 मेगावाट से अधिक बिजली का उत्पादन हो रहा है।यह उपलब्धि संकेत देती है कि उत्तर प्रदेश आने वाले समय में ग्रीन एनर्जी और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।
