Homeउत्तर प्रदेशUPSSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी, सरकार से की ये मांग

UPSSSC अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी, सरकार से की ये मांग

लखनऊ। यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों का आरोप है कि UPSSSC की वेबसाइट 26, 27 और 28 जनवरी को पूरी तरह ठप रही, जिससे हजारों उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सके।

अभ्यर्थियों ने की गुहार

अभ्यर्थियों ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मदद मांगते हुए सरकार से न्याय दिलाने की अपील की। उनका कहना है कि तकनीकी खामी के कारण उन्हें आवेदन करने का अवसर नहीं मिला, लेकिन इसका खामियाजा अभ्यर्थियों को क्यों भुगतना पड़े।

कोर्ट ने भी दी थी सलाह

19 फरवरी को कोर्ट ने भी निर्देश दिया कि बच्चों के फॉर्म भरवाए जाएं, लेकिन आयोग बैंक में समस्या का हवाला देकर आवेदन स्वीकार नहीं कर रहा।

सोशल मीडिया पर अभियान

अभ्यर्थियों ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर #UPSSSC_lekpal_form_apply_date_extend हैशटैग के तहत अभियान शुरू किया। अभ्यर्थी लगातार अपनी समस्याएं उजागर कर रहे हैं और अधिकारियों से न्याय की मांग कर रहे हैं।

लिखित प्रार्थना पत्र और भविष्य की चिंता

अभ्यर्थियों ने आयोग को लिखित प्रार्थना पत्र भी सौंपा है, जिसमें अंतिम तिथि बढ़ाने और तकनीकी खामी के कारण उन्हें होने वाले नुकसान से बचाने की मांग की गई है। फिलहाल अभ्यर्थी सकारात्मक निर्णय का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular