Homeउत्तर प्रदेशग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का परिणाम जारी, 1,468 पदों पर अंतिम चयन

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का परिणाम जारी, 1,468 पदों पर अंतिम चयन

रिपोर्ट : प्रिया बाजपेई शुक्ला

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। भर्ती के तहत कुल 1,468 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार सूची के साथ अंतिम कटऑफ भी जारी की है। परिणाम जारी होने के बाद लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिली है।

कुल 1,468 पदों में 849 अनारक्षित, 356 अनुसूचित जाति, 7 अनुसूचित जनजाति, 139 अन्य पिछड़ा वर्ग और 117 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए निर्धारित थे। क्षैतिज आरक्षण के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, दिव्यांगजन और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी के अभ्यर्थियों को भी शामिल किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों में 270 महिलाएं हैं।

अनारक्षित और OBC की कटऑफ 68.25 अंक

आयोग के अनुसार अंतिम चयन में अनारक्षित और OBC वर्ग की कटऑफ 68.25 अंक रही। EWS की कटऑफ 65.75 अंक, SC की 57.75 अंक और ST की 54.50 अंक रही।

क्षैतिज आरक्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित की कटऑफ 60 अंक, दिव्यांगजन LV की 57 अंक, HH की 48 अंक, महिला वर्ग की 60.25 अंक और भूतपूर्व सैनिक की 55.50 अंक रही।

लिखित परीक्षा और अभिलेख परीक्षण के बाद चयन

ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। लिखित परीक्षा के बाद पात्र अभ्यर्थियों का अभिलेख परीक्षण कराया गया। इसी प्रक्रिया के आधार पर आयोग ने अंतिम चयन परिणाम तैयार किया है।

सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता और समयबद्ध चयन को लेकर राज्य सरकार और चयन आयोगों की ओर से लगातार प्रक्रिया को व्यवस्थित करने पर जोर दिया जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती का अंतिम परिणाम इसी क्रम में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular