Homeउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश: हाथरस में ट्रक से टकराई स्लीपर बस, दो की मौत,...

उत्तर प्रदेश: हाथरस में ट्रक से टकराई स्लीपर बस, दो की मौत, 16 घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस ज़िले में एक स्लीपर बस के ट्रक में टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए.

यह सड़क दुर्घटना थाना सिकंदराराऊ के पास टोली गांव में हुई है.

हाथरस के डीएम आशीष कुमार ने कहा कि यह दुर्घटना सुबह हुई और सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे.

उन्होंने कहा, “इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है जबकि 16 लोग घायल हुए हैं.”

उन्होंने कहा कि घायलों को नज़दीकी अस्पताल में तुरंत पहुंचाया गया है.

एक दिन पहले ही बुधवार को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर बिहार से आ रही एक स्लीपर बस के एक दूध के टैंकर से टक्कर होने के कारण 18 लोगों की मौत हो गई थी. इस घटना में 19 लोग घायल हुए थे.

उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्रीअखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए थे और एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा में लापरवाही के आरोप लगाए थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular